Breaking News

श्रमिक के ऊपर बोल्डर गिरने से हुई मौत

 

मजदूर खदान से बोल्डर (पत्थर) लोड कर रहा था तभी पटरा से पैर फिसला बोल्डर ऊपर गिर गया

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया एकली गांव में एक खदान पर श्रमिक द्वारा ट्रक पर पत्थर (बोल्डर) लोड कर रहा था जिससे पटरा पर से पैर फिसल गया और पत्थर (बोल्डर) श्रमिक बृजमोहन बिंद पुत्र धनराज बिन्द (38) वर्ष निवासी सरिया बिंदानपुरवा के कंधे पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही खदान पर मौजूद श्रमिको ने घायल श्रमिक को नजदीक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहूंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहूंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट है वही मृतक के पत्नी चन्दा, छः लड़की, एक लड़का हैं, पिता और बड़ा किसान है।
घटना की जानकारी मिलते ही चुनार एसडीएम राजेश कुमार वर्मा घटना स्थल का जायजा लेकर, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

  मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान …