Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 09 at 11.02.28 AM

रेत व मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन मौन

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी- क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। क्षेत्र में मनकरी, उनासी, कुरतरा, ख़िरका, सतुइया, ठिरिया खेतल नदी पर ट्रैक्टर जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।

शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे रेत के खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी क्षेत्र में पुलिस व तहसील प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी व रेत खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी व रेत लाद कर क्रय विक्रय कर रहे है। कई गांव के लोगों ने इस बाबत तहसील व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद मिट्टी से लदी ट्रॉली को लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि अक्सर गांव बालों व ट्रैक्टर ट्राली चालकों से विवाद होता रहता है। जिसकी शिकायत भी की जाती है इसके बाद भी इन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खनन माफिया तहसील प्रशासन से मिलकर 10 ट्रॉली की परमीशन लेकर आते है और उसी परमीशन पर पांच पांच ट्रैक्टर ट्राली के साथ ट्रैक्टर जेसीबी चला कर धड़ल्ले से खनन कर रहे है।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक जानकारी नही थी न ही अवैध खनन की शिकायत मिली है। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *