Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 19 at 2.39.39 PM

ईडी के जाते ही सासद अफजाल के फार्म हाउस पर एसपी की रेड तलाशी के बाद लगी सरकारी सील

 

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल थाना इलाके के माचा गांव में माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की फॉर्महाउस समेत 3 प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। इडी के जाते ही शुक्रवार को तड़के दलबल के साथ पहुचे पुलिस कप्तान ने फार्म हाउस पर सरकारी सील लगा दिया।

कुर्क की कार्रवाई एसपी रोहन पी बोत्रे और एसडीएम मोहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ 12.35 करोड़ की फॉर्महाउस समेत 3 भूखंड को कुर्क किया गया।

ये संपत्ति पहले अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से थी जो बाद में नुसरत, मारिया और नूरिया अंसारी के नाम से बेनामी संपत्ति है। ये सभी पार्टी अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम थी जो 2017 में बेटियों के नाम दान कर दिया गया है।

इस दौरान गाजीपुर एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है , इसी के तहत आज गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्तर-प्रदेश गिरोह बंध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसील के मौजा माँचा में अफजाल अंसारी की तीन बेटियों के नाम फॉर्म हाउस समेत 3 प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है।

सभी जमीनों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की ग़यी है जिनकी कीमत एसपी के अनुसार करीब 12.30 करोड़ रुपये है। एसपी ने बताया कि तकरीबन 2 माह के अंदर अबतक 43 करोड़ की संपत्ति के खिलाफ कुर्क की कार्रवाई की जा चुकी है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *