Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 15 at 7.31.28 PM

सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में कृषि विरोधी कानून को लेकर किसानों ने भरी हुंकार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

अयोध्या – केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि एवं किसान विरोधी कानूनों को निरस्त कराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 10 माह से चलाए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अयोध्या जनपद के संयुक्त किसान मोर्चे ने फैजाबाद शहर के सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में आज किसान पंचायत बुलाई गई, जिसमें किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, नवजवानों की भारी भीड़ देखने को मिली। पंचायत स्थल पर हो रही सभा की अध्यक्षता किसान नेता मायाराम वर्मा ने तथा संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के नेता अवध राम यादव ने किया।

इस सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के संयोजक रामतीर्थ पाठक, अनिरुद्ध प्रताप मौर्य,अवधराज ब्रह्मचारी,राम शंकर वर्मा, धर्मराज पटेल,राम सिंह, उमाकांत विश्वकर्मा, सुमन पाण्डेय, कमला प्रसाद बागी, अशोक तिवारी,संदीप यादव श्रमिक, सत्यभान सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, रामजी राम यादव, सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी से तीनों कृषि विरोधी कानून निरस्त करने की मांग की है। किसान आन्दोलन बिना किसान विरोधी कानूनों को निरस्त कराये समाप्त होने वाला नहीं है।अन्त में महामहिम राष्ट्रपति जी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा मंचासीन किसान नेताओं ने आगामी 27 सितम्बर 2021ई,को भारत बन्द सफल बनाने की अपील जनता से की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *