Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 15 at 7.39.08 PM

निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

विधायक ने अविलंब कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

15/09/2021 मवई अयोध्या – रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने लंबित रूदौली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे के सहायक अभियंता अनिल कुमार व सेतू निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुनील कुमार श्रीवास्तव व अवर अभियंता अमर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।विधायक ने अविलंब कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि कई बार आप लोगो द्वारा ओवरब्रिज चालू होने का समय भी बताया जा चुका है पर समय बीत जाने के बावजूद अभी तक ओवरब्रिज चालू नही हो सका है।

जिससे जनता में भी रोष व्याप्त है।श्री यादव ने रेलवे सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में निश्चित समय पर शेष कार्य पूर्ण कर के ओवरब्रिज को चालू करने की बात कही।जिस पर रेलवे के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही अपूर्ण कार्य को पूरा करके ओवरब्रिज को चालू करा दिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *