Breaking News
6158f59c 301b 4582 be0c 8ccceab1bba6

आईमाता ट्रैक्टर्स पर धूम धाम से मनाया किसान दिवस

बीगोद- शुक्रवार को त्रिवेणी चौराहे पर स्थित आयशर ट्रैक्टर डीलरशिप पर किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।6158f59c 301b 4582 be0c 8ccceab1bba6

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रतन लाल लखारा (सेवानिवृत्त बिजली विभाग अधिकारी) ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

डीलर राहुल चौधरी ने उपस्थित सभी किसानों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया व कार्यक्रम संचालक गोपाल धाकड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि किसान परिवार में जन्मे भारत के 5 वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को ही किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है और कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी रखी गई जिसमें पुरुष्कार बाँटे गए एवं कार्यक्रम में आये सभी किसानों को उपहार दिए व कार्यक्रम के अंत मे एक नए ट्रेक्टर की डिलवरी की गयी जिसमें ग्राहक को आटा चक्की गिफ्ट में दी गई ।

कार्यक्रम में जडाव चंद मेवाड़ा, जगदीश तेली,भैरु लाल जाट, अनिल धाकड़ आदि सहित कोटड़ी, बिजौलिया व माण्डलगढ़ क्षेत्र के किसान उपस्थित थे ।

(फोटो कैप्सन– किसान दिवस मनाते किसान, ग्रामीण)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *