Breaking News
d4a8484d bdbc 41ef a87b fe2689baee63

त्रिवेणी में तेली साहू समाज की बैठक आयोजित

 

2020 से 23 दिसंबर 2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गयाd4a8484d bdbc 41ef a87b fe2689baee63

बीगोद– सकल चौखला तेली साहू समाज की बैठक शुक्रवार को तेली साहू समाज धर्मशाला त्रिवेणी में प्रदेश अध्यक्ष शिवचंद्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।

बैठक में अक्टूबर 2020 से 23 दिसंबर 2022 तक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में धर्मशाला निर्माण कमेटी कोषाध्यक्ष रामचंद्र बीसलपुरा ने अस्वस्थ होने के कारण पद से इस्तीफा दिया जिसके बाद लादू लाल मंडावलिया को सर्वसम्मति से धर्मशाला निर्माण कमेटी कोषाध्यक्ष मनोनीत किया इसी के साथ धर्मशाला देख देख के लिए चौकीदार नियुक्त करने के प्रस्ताव पर फैसला लेते हुए मासिक वेतन पर रतनलाल बीगोद को कार्य सौंपा गया।

निर्माण कार्य में गति लाने के लिए क्षेत्र से 20 से अधिक व्यक्तियों की कमेटी बनाई गई जो समय-समय पर कार्य का निरीक्षण एवं निर्माण कार्य करवाने में सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक में धर्मशाला निर्माण कमेटी अध्यक्ष प्रभु लाल तेली, सरपंच हरजी रायका, कैलाश चंद्र तेली, अशोक साहू ,उदय लाल तेली, रामदयाल तेली, गोपाल लाल तेली ,रतन लाल तेली, जगदीश चंद्र तेली, शंकरलाल तेली सहित कई लोग मौजूद थे ।

(फोटो कैप्शन– त्रिवैणी तेली धर्मशाला में मौजूद समाज बन्धु व कोषाध्यक्ष का स्वागत करते हैं)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *