Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 31 at 22.45.34 1

Exclusive: पटना में बुजुर्ग का मर्डर:पटीदार से चल रहा था विवाद, अपराधियों ने घर घुसकर पहले मारपीट की फिर ईंट से सिर कूचकर मार डाला

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

पटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की ईट से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बसंत चक गांव की है। शनिवार के दिन रामप्रवेश सिंह (65) के घर में घुसकर अपराधियों ने मारपीट की फिर ईंट से कूचकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि रामप्रवेश सिंह और उनके पाटीदार भूषण सिंह एवं रघुनाथ सिंह के भी वर्षों से जमीनी विवाद का मामला चला आ रहा है।रामप्रवेश सिंह के परिजनों ने भूषण सिंह और रघुनाथ सिंह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

परिजनों ने बताया कि उनके परिवार का विवाद चचेरा भतीजा भूषण सिंह और रघुनाथ सिंह से वर्षों से चला रहा है। दोनों परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर वर्षों से आपस में केस मुकदमा भी चल रहा है। इसके बावजूद भी एक पाटीदार द्वारा जबरन उनके जमीन की घेराबंदी कर दी गई तो रामप्रवेश ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने शनिवार को रामप्रवेश की हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *