Breaking News

EXCLUSIVE: पटना के पीएमसीएच परिसर में दिनदहाड़े युवक को अपराधियो ने मारी गोली

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के PMCH के सीतामढ़ी मुहल्ला में रहने वाले सोहेब नाम के 17 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वही घटना के विषय में बताया जा रहा है.

 

कि शोएब अपने घर के बाहर बैठा था तभी दो युवक पैदल आया और बहाने से सोएब को बुलाकर उसके कनपटी पर पिस्टल तान दी सोएब जब तक कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने गोली चला दी जिससे शोएब के कनपट्टी में गोली लगी है। घायल सोहेब को आनन-फानन में PMCH मेंभर्ती कराया गया है।

जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *