Ibn24×7news
महराजगंज
उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण का चुनाव प्रचार आज मंगलवार को शाम छ: बजे बंद हो गया। इस चरण का तीन मार्च को मतदान होगा जिसमे बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिये रवाना होगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बताते चले कि जिले में पांच विधान सभा सीट हैं जिसमे सदर महराजगंज, फरेन्दा, नौतनवा, सिसवा तथा पनियरा शामिल है और इन विधानसभा क्षेत्रों में बने बूथों पर पोलिंग पार्टियां पूरी तैयारी के साथ बुधवार को सुबह दस बजे से रवाना होंगी।जिले की पांच विधान सभा सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए अब चुनाव आयोग के सख्त निर्देशानुसार आज के बाद कोई प्रत्यासी जनसभा, रैली , रोड शो व गाडिय़ों पर लाउडस्पीकर से प्रचार -प्रसार नहीं कर पायेगा हालांकि प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर लोगों से मिल सकेंगेे।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …