Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 05 at 10.13.27 PM

छापामारी के दौरान गौ वधिकों ने पुलिस टीम पर किया फायर

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

बाल बाल बचे पुलिस कर्मी, पांच गिरफ्तार

मवई। अयोध्या/ मवई क्षेत्र में हो रही गौकशी की सूचना पर छापा डालने पहुंची पुलिस टीम पर गौ वधिकों ने फायर कर दिया।हालांकि पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे भटमऊ नरायनपुर में सोमवार की रात को मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम तकिया के उत्तर दिशा में स्थित एक झाड़ी में गाय का वध करके उसका मांस काट रहे हैं।प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह ने तत्काल चौकी इंचार्ज बाबा बाजार मनोज कुमार,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,उप निरीक्षक फरीद खाँ तथा 6 सिपाहियों को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक गौ वधिक ने पुलिस पर फायर कर दिया तथा तीन गौवधिक ने चाकू से पुलिस कर्मी पर हमला करने का प्रयास किया।लेकिन कर्मियों ने साहस दिखाते हुए सभी गौ वधिकों को धर दबोचा।मौके से पुलिस ने तकिया के सईद उर्फ गनेशी, पुत्र नियामत,सलमान पुत्र यूनुस,तिवारी पुर के राम चन्द्र उर्फ गुदन,बहांपुर के रईस पुत्र फारूक,चंद्रामऊ बैरम के बउवा उर्फ मोइद्दीन पुत्र रहमत को गिरफ्तार किया गया है।मौके से पचास किलो गौमांस बरामद हुआ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया गौ वधिकों के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जीवित कारतूस व एक खाली कारतूस,तीन चाकू,ठीहा ,तराजू,बांट,रस्सी,बरामद हुई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 147,148,307,429, 3/25,4/25 आई पी सी 3/5/8 गौ वध निवारण अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *