Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 16.50.57

सैदपुर पीएचसी में जल भराव के कारण कर्मचारियों व तीमारदारों को हो रही परेशानी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

16/08/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के अन्तर्गत ग्राम सैद पुर पीएचसी में देख कर ऐसा लग रहा है कि बाढ़ आ गई हो, पूरी तरह से चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, आप देख सकते हैं कि पीएचसी सैद पुर में किस तरह से जल भराव है, लेकिन इतना पानी भरने के बाद भी किसी तरफ से पानी का निकास नहीं, जीवन दायिनी देने वाला आज खुद अपनी बेबसी पर रो रहा है। लेकिन जिम्मेदार नहीं दे रहे इस और ध्यान, पानी निकासी न होने के कारण आने जाने वाले तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आप इस फोटो को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं।

कि किस तरह से पीएचसी सैद पुर पानी में डूबा हुआ है। अभी तक तो नदियों के पानी से बाढ़ आती थी लेकिन सैद पुर गाँव में बरसात का पानी इस तरह से भरा हुआ है देख कर लग रहा है कि जन प्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास की बानगी आप खुद देख सकते हैं। पानी का निकास ना होने के कारण यह पानी ऐसा ही भरा रहता है, जिस पर काफी बार अधिकारियों को शिकायत भी की गई है लेकिन कोई निवारण नहीं हो सका,है। ऐसे ही कर्मचारी व तीमारदारों और गाँव वाले पीएचसी सैद पुर पहुंचने के लिए मुसीबतों का सामना उठा रहे हैं। इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रवि कांत वर्मा से बात की,तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में है,जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *