Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 6.39.11 PM1

देव दीपावली पर किया दीपदान, बेटियों द्वारा गंगा महाआरती कर लिया जल संरक्षण का संकल्प।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 51 बेटियों ने 11000 दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को 51 बेटियों ने सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 11 हजार माटी के दीपक जलाकर देव दिवाली मनाई। जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए मां गंगा की आरती पूजन की गई। लोकल फार वोकल की भाव से माटी के 11 हजार दीपक को मुख्य मंदिर एवं सरोवर की सीढ़ियों की सफाई कर जलाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की महाआरती पूजन की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मलित होकर अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। घंट घड़ियाल व शंखनाद से पूरा सरोवर परिसर गूंज उठा। माहौल पूरी तरह भक्ति से परिपूर्ण रहा। केसरिया परिधान में 51 बेटियां आकर्षण का केंद्र रही। समिति के लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के चलते पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर चर्चा किया। और संकल्प लिया कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे और इसका प्रयोग न करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया की भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये। इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देवदीपावली मनायी जाती है। इसी प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक भी किसी राक्षस से कम नहीं है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग के बाद खुले में फेंक देने या जलाशय में फेंक देने के कारण मिट्टी, भूजल, नदी और समुद्र दूषित हो रहा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, मुकेश, विशाल गुप्ता, सुधाकर त्रिपाठी, घनश्याम पासवान, रिद्धि सिद्धि गुप्ता, शीतल मिश्र, उमेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति,कृष्णा, गोलू, लाली, राधा, रिमझिम, कुमकुम, सुहानी, रौशनी, सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *