Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 5.59.45 PM

किसान आंदोलन के आगे झुकी सरकार गाँधी वादी विचारों की जीत हुई: डा. सुरहिता

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जोनल प्रवक्ता डॉ सुरहिता करीम ने पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि प्रकाश पर्व के शुभ दिन पर देश के किसानों के लम्बे , जीवन एवं सशक्त आंदोलन के सामने अहंकारी केन्द्र सरकार ने चुनाव को देखते हुए घुटने टेके दिए। प्रधानमंत्री ने देश को सम्बोधित करते हुए अपने इस हार को स्वीकार करते हुए तीनो काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। कृषि प्रधान देश भारत के किसानों के ऊपर , पिछले साल मोदी सरकार ने वगैर किसी मांग के, सारे हितकारक पक्षों से बात किये वगैर, एक अध्यादेश के माध्यम से, तीनो कृषि कानूनों को लागू किया था। जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्रों के ऊपर, पूँजीपति मित्रों को कब्जा दिलाना था, लेकिन देश के सारे किसानों ने, किसान संघटनो ने प्रचंड साहस दिखाते हुए एक लम्बी लड़ाई लड़ी । एवं पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी एवं श्रीमती प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रहीं। अंततः इस अहंकारी सरकार ने अपनी गलती मानते हुए इन कानूनों को वापस लिया। उन्होने कहा कि यह फैसला उन 703 किसानों के लिए काफी नहीं है जिन्होंने इस आंदोलन में जान गवाई है।उन परिवारों को उनकी शहादत का मुआवज़ा मिले।
इस आंदोलन से गाँधी वादी विचारों की जीत हुई है। राहुल गांधी के इस अडिग बिश्वास की जीत हुई है कि “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए” यह सत्य की जीत है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *