Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 6.42.28 PM

कांग्रेस नेत्री निर्मला पासवान ने मनाई स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोला गोरखपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान जी के नेतृत्व में गोपालपुर गांव में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई, जिला अध्यक्ष ने कहा की इंदिरा जी की एक अलग पहचान थी पूरी दुनिया के अंदर इंदिरा जी का लोहा सभी मानते थे इंदिरा जी के कार्यकाल में देश की एकता और अखंडता बहुत मजबूत रही इंदिरा जी कई भाषाओं की मालिक थी इंदिरा जी ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के युद्ध में पाकिस्तानी सेनाओं को घुटने टिका दिए और लाखों फौजियों ने आत्मसमर्पण किया इंदिरा जी के समक्ष, वह इंदिरा गांधी आज भी भारत ही नहीं पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है और उन्हें याद करती है हमारे देश का गौरव थी हमारी देश की शान थी आज वह हमारे बीच में नहीं है हम उन्हें तहे दिल से जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं,
मुख्य रूप से उपस्थित,तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन, सुनील तिवारी, राम सजन पासवान, विक्रांत साहनी, प्रमोद कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, सुभाष दास नगर अध्यक्ष, राम लखन,सोनी सोनकर,शकुंतला तिवारी, शिबू खान शकुंतला गुप्ता,रामलाल गुप्ता, रामबली, रामनाथ, छोटेलाल, कालिका प्रसाद, देवकली, आदि बहुत से कांग्रेसी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *