Breaking News
IMG 20220424 161927

महाविद्यालय में छात्र एवम छात्राओं के बीच टेबलेट व मोबाइल का हुआ वित्तरण जीवन में शिक्षा अनमोल :एम एल सी देवेन्द् प्रताप सिंह

Ibn24×7news

सिसवा बाज़ारमहराजगंज

जनपद महराजगंज के सिसवा ब्लॉक अन्तरगत राजेश्वरी सिंह ज्ञान स्थली महाविद्यालय सोनवर्षा में छात्र एवम छात्राओं के बीच टेबलेट व मोबाइल का वित्तरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह व नगर पालिका परिषद के ई ओ राम दुलारे यादव रहे।

मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती बंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा अनमोल है शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है जिसका दूध पीकर शेर दहाड़ता है उसी तरह आप लोग भी शिक्षा ग्रहण करने के बाद उस शेरनी के बच्चे की तरह हो जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाठक ने छात्र एवम छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

एक समय था जब अमेरिका हमारे देश के प्रधान मंत्री को जाने के लिए वीजा नही दे रहा था आज माननीय प्रधान मंत्री जी के स्वागत में खड़ा रहता है ,ये शिक्षा का ही देन है इस लिए हमारे जीवन में शिक्षा का बड़ा ही महत्व है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया।विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दिनेश तिवारी ,राजन विश्वकर्मा ,जगरनाथ गौंड ,अजय सिंह, धर्मनाथ खरवार ,राघवेन्द्र उपाध्याय, सुनील पांडेय, आदित्य व आदर्श मोतीचंद जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *