Breaking News

सामुदायिक भवन में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र और आरडब्लूए सेक्टर-15 के सामुदायिक भवन में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्त्री रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, ह्रदय रोग विशेषज्ञ,सामान्य रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ रहे। इस कैंप में लोगो की जांच की गयी जिसमे हृदय रोग विशेषज्ञ के द्वारा हृदय रोगियों की 25 ईसीजी निःशुल्क किये गये। हड्डीयों की बीएमडी मशीन के द्वारा जांच की गयी। इस शिविर में 250 लोगों की जांच की गयी।लोगों का अनुभव भी सहराहनीय रहा। मरीजों ने बताया की उनको इस शिविर में किसीअ भी प्रकार से कोई भी परेशानी नहीं हुई तथा यह निःशुल्क था।

IMG 20220424 WA0008

इस शिविर में आरडब्लूए के प्रेजिडेंट नीरज चावला ,कोषाध्यक्ष कविश सलूजा और सेक्रेटरी सुमित अरोरा,राजीव मंगला,राहुल सागर,प्रदीप मोदी और नितिन गुप्ता भी उपास्थि रहे। मुख्य अतिथि नरेंद्र गुप्ता और अजय गोड राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा उपस्थित रहे। डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,सुनील मंगला, विनय गुप्ता,समीर शर्मा और विष्णु अग्रवाल उपास्थि रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0004

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *