Breaking News

देवरिया – डीएम ने किया खुखुंदू स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Ibn news सुभाष चंद्र यादव

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज खुखुंडू स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान का धान अनिवार्य रूप से क्रय करने का निर्देश दिया।

IMG 20221101 WA0021 1

जिलाधिकारी ने पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति केंद्र, खुखुंदू का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर नमी मापक यन्त्र, विनोइंग फैन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले।

IMG 20221101 WA0019

जिलाधिकारी ने बताया कि किसान धान क्रय से जुड़ी शिकायतें टॉल फ्री नंबर 18001800150 तथा जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 7839565005 पर दर्ज करा सकते हैं। धान खरीद वर्ष 2022-23 में जनपद में 18 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये तथा ग्रेड ए के धान के लिए समर्थन मूल्य 2060 रुपये निर्धारित किया गया है।

IMG 20221101 WA0020 1

जनपद में कुल 90 धान क्रय केंद्र बनाए गए है।इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम, सचिव अरविंद सिंह सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *