Breaking News

बिहार म्यूजियम के पास दिनदहाड़े छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने युवक से छिने 5 लाख रुपये

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी पटना में छिनतई ग्रुप एक्टिव हो गई है। वे लोग बेखौफ छिनतई कर रहे हैं। किस कदर अपराधी बेखौफ हैं, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पटना के सबसे पौश इलाके में दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है। बिहार म्यूजियम के पर बदमाशों ने छिनतई की है। बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से 5 लाख की छिनतई की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित संजय चौधरी ने बोरिंग रोड स्थित बैंक से पीड़ित ने 5 लाख रुपये का निकासी किया था।

उन्हे जमीन का बकाया पैसा देना था। पीड़ित युवक के ब्यान पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच के लिये आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। बिहार म्यूजियम के पास दिनदहाड़े छिनतई होने से राजधानी पटना के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दे राजधानी पटना में इनदिनों सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती है। हर जगह चेकिंग किये जा रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह की घटना होना वाकई सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *