Breaking News

लोजपा में टूट पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें जेडीयू की कोई भूमिका नहीं

 

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोजपा में हुई टूट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोजपा में टूट पर उनका कोई रोल नहीं है और ना ही इसमें जेडीयू की कोई भूमिका है। अपने उपर लग रहे आरोपों पर कहा कि ये सब आरोप पब्लिसिटी के लिये लगाये जा रहे हैं। हम पर आरोप लगाकर उनलोगों को पब्लिसिटी मिलता है। हमलोगों को इससे कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि कोई कुछ भी बोले, हमलोगों को उससे मतलब नहीं है। आपको बता दे कि लोजपा में हुई टूट पर चिराग पासवान ने जदयू पर ठीकरा फोड़ दिया था और इसके लिये नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया था।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भी नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी में भी उनका कोई रोल नहीं है। ये कोर्ट का मामला है। उनकी गिरफ्तारी पुराने मामले में हुई है। आपको बता दे कि कोरोनाकाल के दौरान पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके लिये उनकी पार्टी ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था। इसे नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया।

नीतीश कुमार मंगलवार को विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे हैं। उनके दिल्ली यात्रा को मोदी कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो निजी यात्रा पर हैं। मोदी कैबिनेट की विस्तार से इसका कोई लेना देना नहीं है। वो अपनी आंखों की इलाज कराने के लिये दिल्ली आये हैं।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *