मोरबी जिले में बड़े हादसे की खबर है-
यहां मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के टूट जाने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था और इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है: PMO