Breaking News

गुरुद्वारा में मत्था टेक कर अरदास के बाद 101 तुलसी के पौधे संगत में वितरण के पश्चात किए

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

18 5

फरीदाबाद:वरिष्ठ समाजसेवी एवं फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि,पर्यावरण संरक्षक टीम के सदस्यों द्वारा आज रविवार को अपनी टीम के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सरदार जसमेर सिंह नरूला की पोती अर्मिन कौर के 7वें जन्मदिवस पर 13 विभिन्न तरह के पौधे सैनिक कॉलोनी के बाहर गुड़गांव रोड़ गेट नंबर-2 के साथ वाली ग्रीन बेल्ट पर लगा कर पर्यावरण के लिए धरती मां को समर्पित किए।

इस शुभ अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों ने पहले सैनिक कॉलोनी गुरुद्वारा में मत्था टेक कर अरदास के बाद 101 तुलसी के पौधे भी संगत में वितरित किए और फिर टीम के अन्य सदस्यों को साथ लेकर सीधा ग्रीन बेल्ट में आकर सर्वप्रथम 5 पीपल के पेड़ लगाने के बाद अन्य पौधों का रोपण किया और फिर कड़ाह प्रसाद, मिष्ठान,जलपान और चाय का वितरण किया।

इस अवसर पर टीम पर्यावरण संरक्षण के मुख्य सदस्य गुलशन गाबा,रमेश अग्रवाल,बलजीत बिश्नोई,फीवा महासचिव गुरमीत सिंह देओल, अनिल अरोड़ा,गौरव अरोड़ा, महेंद्र चौटाला,राजीव भाटिया, अनिल गर्ग,आदित्य जैन,के सी शर्मा,हिमांशु गाबा,निधि अरोड़ा, सुनीता गाबा,अनिता अरोड़ा, मनोरमा अरोड़ा सभी ने मिलकर नन्हीं बिटिया के द्वारा एक प्यारा सा भजन सुनाने के बाद जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हुए लंबी उम्र के साथ-साथ जीवन के उच्च मुकाम तक सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया।

आज रविवार को टीम सदस्यों द्वारा समस्त फरीदाबाद वासियों को आहवान किया गया है कि, वह अपने बच्चों,बुजुर्गों,अथवा पितरों की याद में अथवा अपने किसी भी शुभ अवसर पर वृक्षारोपण हेतु निसंकोच उनसे संपर्क करके उनकी सेवाएं निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *