Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 23 at 2.13.23 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर ऊर्जामंत्री नागर ने कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार

 

बीगोद। क्षेत्र प्रसिद्ध तीर्थ त्रिवेणी स्थित रिसोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन प्रदेश के ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 2.13.23 PM

बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश व विश्व मे विकास के नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे है व भाजपा का परचम लहरा रहे है।

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस कार्यकर्ता को टिकट वितरण करते है उसे हर हालात में लाखों मतों से विजयी श्री प्रदान करवानी है।

कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि सभी मनभेद व मतभेद दरकिनार कर कार्यकर्ता चुनाव में फतह हासिल करने के लिए जुट जाए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के सपने को साकार करने में अपनी ओर से महती भूमिका निभाए।WhatsApp Image 2024 03 23 at 2.33.09 PM

बैठक को सांसद सुभाष बहेडिया मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,दामोदर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाखों मतों से विजय बनाने के लिए आह्वान किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *