Breaking News
IMG 20220324 000349

कैंट पुलिस अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट ब्युरो गोरखपुर

गोरखपुर। कैंट पुलिस अंतर्जनपदीय 4 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल किया बरामद पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि कैन्ट पुलिस अंतर्जनपदीय वाहन चोर . हंसराज निषाद पुत्र भगवान दास निवासी शहादतगंज तोपपुर थाना कैण्ट अयोध्या दीनानाथ पुत्र रविन्द्र केवट निवासी उरवच थाना नवलपरासी जिला नवलपरासी नेपाल अनिकेत राय पुत्र भीम शंकर राय निवासी सुरस देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर के कब्जे से पावर हाउस कालोनी मोहद्दीपुर से गिरफ्तार 08 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया यह चोर चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल में ले जाकर बेचने का कार्य करते थे। ऐसे चोरों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार व क्षेत्राधिकारी श्याम श्याम देव को लगाया था थाना प्रभारी कैंट शशि भूषण राय ने अपने सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि भ्रमण के दौरान
हंसराज निषाद पुत्र भगवान दास निवासी शहादतगंज तोपपुर थाना कैण्ट अयोध्या , दीनानाथ पुत्र रविन्द्र केवट निवासी उरवच थाना नवलपरासी जिला नवलपरासी नेपाल व अनिकेत राय पुत्र भीम शंकर राय निवासी सुरस देवरिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर के कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के बाद पूछताछ पर इन लोगो ने बताया कि हम लोग जनपद गोरखपुर के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों से व अगल बगल के जिले बस्ती देवरिया महराजगंज से दो पहिया वाहनो की चोरी करते है और इनको मोटर साइकिल स्टैण्ड पर खड़ी कर देते है और हम लोग नेपाल के रहने वाले अपने साथी आकाश व कुलदीप जो परासी नेपाल के रहने वाले हैं उनके माध्यम से चुराई गयी मोटरसाईकिलों के नेपाल भेज देते हैं । हंसराज निषाद व दीनानाथ नें बताया कि हम लोग हडहा में किराये का मकान लिये हैं और दिखाने के लिए वहाँ पर पेंटिंग आदि का छोटा मोटा काम करते हैं और रात्रि में तथा दिन में वाहनों के चोरी का काम करते है आज जब हम लोग चोरी करने हेतु निकले हुए थे तभी आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये । आकाश और कुलदीप जो नेपाल के रहने वाले है वह भी गोरखपुर और इसके आस पास के जिलो में वहानों की चोरी कर के बरगदवा व इटइया के रास्ते सुबह के वक्त चोरी के वाहनों को लेकर नेपाल ले चले जाते हैं । पूछताछ में गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि रेलवे बस स्टैण्ड के पास मोटर साईकिल स्टैण्ड में व बीआरडी मेडिकल हास्पिटल के मोटर साइकिल स्टैण्ड में चुरा करके हम लोगो ने गाड़ियों को खड़ी किये है जिनके निशानदेही पर 05 अदद चोरी का वाहन बरामद किया गया । इनकी दोस्ती आपस में फेसबुक के माध्यम से हुई थी हंसराज निषाद अनेको बार नेपाल जा चुका है ।गिरफ्तार करने वालो में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट उ0नि0 अभिनव कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी एयरफोर्स थाना कैण्ट उ0नि0 दिग्विजय सिंह परमार थाना कैण्ट उ0नि0 रूद्रप्रताप सिंह थाना कैण्ट उ0नि0 अरविन्द यादव थाना कैण्ट हे0का0 तुफानी गौतम थाना कैण्ट का0 टीपू सुल्तान थाना कैण्ट का0 अशोक यादव थाना कैण्ट का0 राहुल शाह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर सम्लित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *