Breaking News

सहजनवा थाना क्षेत्र में बालिका पर फेंका खौलता हुआ चाय, हालत गंभीर

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी
गोरखपुर।
गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमापार गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला ने 9 वर्ष की बालिका पर खौलता चाय फेंक दिया। परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी सहजनवा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर जांच में जुट गई है भीमापार गांव के संजय साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी श्रद्धा सुबह तकरीबन 8 बजे खेलते हुए शिव मंदिर की तरफ चली गई। मंदिर परिसर में पहले से गांव की एक महिला और पुरुष मौजूद थे। वह लड़की को देखते ही अकारण उसके ऊपर खौलता चाय फेंक दिए, जिससे उसका ऊपरी हिस्सा झुलस गया। वह रोते हुए घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सहजनवा थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *