Breaking News

BREAKING: राजधानी पटना दिनदहाड़े महिला से हुई छिनतई

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

बिहार में वैसे भी अपराध की कमी नहीं थी अब लॉक डाउन की मार और सड़कों का सुनसान होना दे रहा है अपराधियों को अपराध का खुलेआम न्योता। ऐसा ही मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत बेखौफ अपराधियों ने आज एक राह चलती महिला के साथ छीनतई की घटना को अंजाम देने की कोशिश की।

आपको बता दें कि कंकड़बाग के साईं मंदिर स्थित आईडीबीआई बैंक के ठीक सामने एक महिला जा रही थी और इसी क्रम में स्कूटी सवार अपराधियों ने महिला का बैग झपट लिया इस क्रम में अपराधियों ने महिला के मंगलसूत्र को भी छीनने की कोशिश की पर मंगलसूत्र टूटकर वहीं गिर गया उसी क्रम में महिला भी वहीं सड़क पर गिर गई जिसके कारण महिला का सर फट गया और वह लहूलुहान होकर मदद की गुहार लगाने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कंकड़बाग थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। इधर स्थानीय लोगों ने महिला के मोबाइल से नगर निगम को भी सूचना दिया क्योंकि महिला नगर निगम में काम करने वाली बता जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे नगर निगम के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने मिलकर उस महिला को अपनी गाड़ी में बिठा कर पास के किसी अस्पताल में इलाज करवाने हेतु लेकर गए।

महिला बता रही थी कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति थे जो महिला का बैग झपट्टा मारकर ले गए पर उसका मंगलसूत्र छीन नहीं पाए क्योंकि मंगलसूत्र टूट कर वहीं जमीन पर गिर गया । महिला को सर में काफी चोट लगी और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *