Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 31 at 5.12.07 PM

ब्रेकिंग न्यूज प्रभु श्रीराम को पहनाए गए सूती कपड़े,गर्मी को देखते हुए ट्रस्ट ने लिया फैसला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

WhatsApp Image 2024 03 31 at 5.12.07 PM
अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हुए थे।इसके बाद से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का दर्शन कर रहे हैं।शनिवार को प्रभु श्रीराम को पहली बार सूती कपड़ा पहनाया गया। श्री राम ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि बढ़ते हुए तापमान से अब प्रभु श्रीराम को आरामदायक सूती कपड़े पहनाए जाएंगे। शनिवार को मलमल के कपड़े को नील से रंग कर और उसके किनारे गोटा से सजा कर तैयार किया गया।फिर कपड़ा प्रभु श्रीराम को पहनाया गया।बता दें कि जब से प्रभु श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं तब से अब तक उनको सिल्क के उत्सवी कपड़ा पहनाया जा रहा था, लेकिन बढ़ते हुए तापमान की वजह से प्रभु श्रीराम को सूती कपड़ा पहनाने का फैसला लिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *