Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 31 at 2.38.01 PM

ब्रेकिंग न्यूज मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने फंदे पर लटक कर दे दी जान, परिवार में कोहराम

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।WhatsApp Image 2024 03 31 at 2.38.01 PM
इनायत नगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी में एक व्यक्ति ने मां से पैसा ना मिलने पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी में आशा बहू संगीता के पति रामजी का शव गांव के पूरब कुड़वा बाग में चिलबिल के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। शव की पहचान 40 वर्षीय रामजी पासी पुत्र कलहू पासी निवासी चिखड़ी के रूप में हुई है।

इनायत नगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव की बाग में चिलबिल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार मृतक के तीन संताने हैं। जिसमें बड़ा बेटा सुमित 20 वर्ष, अमित 18 वर्ष और बेटी संध्या 16 वर्ष की है। मृतक की पत्नी संगीता आशा बहू है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को राम जी अपनी मां से कुछ पैसे मांग रहा था। मां ने कहा कि पैसा दे देंगे तू जाकर दारू पी लेगा। इसलिए मां ने पैसे नहीं दिए तो उसने यह कदम उठाया। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *