Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 06 at 1.51.41 PM

स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला शोभायात्रा, किया ध्वजारोहण

 

वर्चुअली सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर अहरौरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि द्वारा सबसे पहले महापुरुषो के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया, तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया, इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल तासे के साथ निर्धारित रूट पर शोभायात्रा निकाला गया

जो पार्टी कार्यालय से निकल सत्यानगंज, चौक बाजार गंज, चौक दक्षिणी तकिया, टिकरा खरंजा होते हुये पुनः पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ, इसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन किया, बन्दे मातरम गायन के बाद सैकडो की संख्या मे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअली उद्बोधन सुना, कार्यक्रम के अंत में लगभग तीन सप्ताह चलने वाले माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमे सैकडो कार्यकर्ताओं ने नमः एप के माध्यम से हजारो रुपये का डोनेशन पार्टी फंड मे दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं मे पारस नाथ अग्रहरि ओम प्रकाश केशरी जयकिशन जायसवाल संतोष पटेल उमेश केशरी कृष्णा तिवारी मनोज सोनकर रमेश पटेल संतोष कुमार सिंह पटेल आशीष अग्रहरि विनोद सोनकर विनोद पटेल दीलिप अग्रहरि श्वेता सिंह माखन सिंह जगत सिंह अमित शाह वेदप्रकाश भारती राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रमोद मौर्या संतोष गुप्ता योगेश पटेल रामशरन पटेल सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *