Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

 

घर घर तिरंगा अभियान के लिए जन जागरण

मीरजापुर। आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अहरौरा नगर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाला, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व मे भाजपा अहरौरा मंडल कार्यालय सत्यानगंज से प्रारंभ हुआ तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो चौक, तकिया, टिकरा खरंजा गोला सहुवाइन गोला पांडेय जी पट्टी कला गोला कन्हैया लाल होते हुये पुनः भाजपा मंडल कार्यालय सत्यानगंज पर आकर समाप्त हुआ।

इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर बज रहे बंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के गीत माहौल मे स्वत: देशभक्ति का भाव पैदा कर रहा था, रथ पर सवार भारत माता की झांकी अद्भुत छंटा प्रस्तुत कर रही थी, मडिहान विधायक ने आवाहन किया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को कार्यकर्ता संकल्प बद्ध होकर साकार करे। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि अमृत महोत्सव पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जो पूरे सप्ताह भर चलेगा इस दौरान भाजपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनो द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

मुस्लिम बस्ती में किया गया तिरंगा यात्रा का स्वागत

भाजपा द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा का नगर के टीकरा खरंजा वार्ड के मुस्लिम बस्ती में इत्तेहादुल कमेटी के सदर बबलू खान व पत्रकार मु असलम के नेतृत्व में यात्रा को रोककर मडिहान विधायक रमाशंकरसिंह पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत कर अनूठा मिसाल पेश किया गया जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुक्तकंठ से सराहना किया, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय को गौरवान्वित करता है इसके दर्शन मात्र से ही भारत का नागरिक प्रफुल्लित और रोमांचित हो जाता है हम मुस्लिम भाइयो के जज्बे का सम्मान करते है जिन्होंने पूरे जिले मे एक अच्छा संदेश दिया है।

इस दौरान बिभिन्न मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, वेदप्रकाश, स्वेता सिंह, माखन सिंह के साथ महामंत्री जयकिशन जायसवाल, संतोष पटेल, राघवेंद्र सिंह, आनन्द कुमार, कृष्णा तिवारी, मनीष सिंह उर्फ राजू (ग्राम प्रधान बैरमपुर), आशीष अग्रहरि, विनोद सोनकर, रिंकू सोनकर, विनोद पटेल, पंकज सोनकर के साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ.तरुण अरोड़ा …