Breaking News
IMG 20220805 185113

सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिये खुशी की बड़ी ख़बर

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज में सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी ख़बर है। सेना की तैयारी करने वाले युवा लम्बे समय से भर्ती की प्रतिक्षा में थे।

अब उन युवाओं की प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले युवा जल्द ही दिए गए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।सेना में भर्ती के लिए जनपद के युवक आज से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उक्त जानकारी कर्नल/ए.आर.ओ. अमेठी, जे.एस. स्वाने ने दी है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर तक किया जा सकेगा।इंडियन आर्मी में भर्ती होना युवाओं को सपना रहता है। यह नौकरी युवाओं के लिए अच्छे कैरियर और सुरक्षित भविष्य का एक बेहतर विकल्प है। इंडियन आर्मी में जॉब के सपने देखने वाले युवा भारतीय थल सेना में भर्ती होने के सपने देखते रहते है। ऐसे युवाओं के लिए यह एक बेहतर मौका हो सकता है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *