Breaking News
IMG 20220804 163526

प्राइवेट स्कूल को पीछे ढकेल कर आगे आ रहे सरकारी स्कूल के बच्चे – सदर विधायक

Ibn24×7news
महराजगंज
महराजगंज सदर ब्लाक के ग्राम सभा पिपरा रसूलपुर स्थित प्राथमिक कम कमपोजिट विद्यालय में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे प्राइवेट विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में पीछे छोड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में सभी पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस व जूता के अलावा किताबों का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र भी अब अधिकारी बनने के योग्य हो रहे हैं। इस बाबत ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालयों में सभी प्रकार के समस्याओं का निदान ग्राम प्रधान स्तर से किया जाता है और गांव के विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जा रही है जिससे गांव के बच्चे पढ़ लिख कर जिले का नाम रोशन करेंगे। बीईओ फरेंदा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं छात्रों के अलावा उनके अभिभावक को भी समय-समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके। इस मौके पर जिला समन्वयक अनुपम पाल ,सत्य प्रकाश वर्मा, निमिषा सिंह प्रधानाध्यापिका व किरण त्रिपाठी के अलावा तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज मौर्य द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, मंडल महामंत्री सूर्य नाथ शर्मा, प्रधान ऋषि देव , प्रधान सच्चिदानंद मौर्य, विनोद गुप्ता, संजीव शुक्ला ,राकेश तिवारी, प्रदीप गौड़ के अलावा तमाम अभिभावक एवम् छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *