Breaking News
IMG 20220805 183946

घुघली चौकी इंचार्ज हुये लाइन हाजिर

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली कस्बे में बढ़े अपराधिक ग्राफ व उसके रोकथाम में विफल रहने वाले घुघली चौकी इंचार्ज पर आखिरकार कार्रवाई की गाज गिर ही गयी।

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने घुघली चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।एस ०पी ०की इस कार्रवाई से घुघली क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है। एसपी की कार्रवाई की लोग सराहना करते हुए क्षेत्र के मिनी चौकी इंचार्ज के रूप में चर्चित एक सिपाही पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। बताते चले कि घुघली क्षेत्र में बीते दिनों दो पल्सर बाइक चोरी की घटना व बुद्धवार की रात एक लड़की से मोबाइल की छिनैती की घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। इस बाबत अपराध के रोकथाम पर घुघली चौकी पुलिस की ढीली होती लगाम को एसपी ने कसते हुये चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *