Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 23 at 6.33.19 PM

देवरिया-थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या कारित करने वाले 02 अभियुक्त एवं 01अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल बरामद किया गया

WhatsApp Image 2023 04 23 at 6.33.19 PM
दिनांक 21.04.2023 को थाना भटनी क्षेत्रान्तर्गत कुरमौटा ठाकुर में आपसी रंजिश को लेकर आपस में मारपीट हुयी जिसमें अल्का साहनी पुत्री स्व0 रामायण साहनी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी । मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-मु0अ0सं0 89/2023 धारा 323,504,506,302 भादवि थाना भटनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 23.04.2023 को थानाध्यक्ष भटनी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2023 धारा 323,504,506,302 में वांछित चल रहे अभियुक्त/ अभियुक्ता जो भागने के फिराक में थे जिन्हे भटनी रेलवे स्टेशन के हनुमान मदिंर से गिरफ्तार किया गया जिनका नाम पता क्रमशः -1. जितेन्द्र पुत्र सुदर्शन सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 52 वर्ष 2- राजु सिंह s/o जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 27 वर्ष व एक नफर अभियुक्ता 1- सुनीता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः-
01- आलाकत्ल 01 अदद बाँस का टुकड़ां, एक अदद ईंट का टुकड़ा एंव एक अदद लोहे की राड (रम्मा) बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरणः-
1. जितेन्द्र पुत्र सुदर्शन सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 52 वर्ष
2. राजु सिंह s/o जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 27 वर्ष
3. सुनीता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 48 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01- श्री विरेन्द्र कुशवाहा थानाध्यक्ष भटनी जनपद देवरिया।
2- का0 रविन्द्र कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया।
3- का0 डब्लू कुमार थाना भटनी जनपद देवरिया।
4- का0 संदीप नायक थाना भटनी जनपद देवरिया।
5- म0का0 कंचन वर्मा थाना भटनी जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *