Breaking News

वाराणसी-केंद्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित परशुराम जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण समुदाय के गरीब कन्याओं का विवाह संपादित कराएगी – पंडित ओंकार नाथ उपाध्याय ||

( Rahul srivastav

वाराणसी :- केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के साधारण बैठक में नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी डॉ सुरकांत झा के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल के सदस्य पं शीतला प्रसाद पांडेय, डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी पूर्व महंत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ,पंडित राजेंद्र तिवारी ,पंडित अनिल कुमार पांडेय,ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी भी उपस्थित रहे |

चुनाव अधिकारी ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर पंडित ओंकार नाथ उपाध्याय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंडित विवेक शंकर तिवारी ,उपाध्यक्ष पद पर पंडित अजीत मिश्रा , पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा, पंडित सुनील शुक्ला, पंडित अभिजीत त्रिपाठी |

महामंत्री पद पर डॉ श्याम जी तिवारी, संयुक्त महामंत्री पद पर पंडित रवि उपाध्याय,कोषाध्यक्ष पद पर पंडित नीलमणि पांडेय तथा आय व्यय निरीक्षक के पद पर पंडित शांति भूषण मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यगण के रूप में पंडित अरुण द्विवेदी ,पंडित रघु मिश्रा,डॉक्टर जगदंबा प्रसाद मिश्र ,पं बच्चा शुक्ला, पंडित मोहन तिवारी को चुनाव अधिकारी के द्वारा उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी |

साथ ही महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पूजा दीक्षित ,युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पंडित राजेश त्रिपाठी तथा विवाह संयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पंडित अरविंद त्रिपाठी को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ केन्द्रीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओंकार नाथ उपाध्याय ने दिलाई |

तत्पश्चात भगवान परशुराम की जयंती राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित ओंकार नाथ उपाध्याय की अध्यक्षता एवं पदमश्री डॉ रजनीकांत द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं साहित्य भूषण पंडित हरिराम द्विवेदी तथा संस्थापक संरक्षक कर्नल रंजीत उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया |

सर्वप्रथम उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला |

अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय ब्राह्मण महासभा आने वाले एक वर्ष के लिए एक कार्य योजना बनाकर निश्चित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगी | केंद्रीय ब्राह्मण महासभा आगामी वर्ष में ब्राह्मण समुदाय के गरीब कन्याओं का विवाह संपादित कराएगी तथा ब्राह्मण समुदाय मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगी एवं ब्राह्मण समुदाय में जागरूकता उत्पन्न कर उपनयन संस्कार भी सामूहिक रूप से आयोजित करेगी तथा पीड़ित और शोषित ब्राह्मण समाज के सदस्यों के लिए एक टास्क फोर्स का गठन कर तथ्यों को जुटाकर उन्हें नि:शुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध कराएगी |

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी ने किया ||

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …