Breaking News
d339447e cb91 4947 bcaf aaa9f200790a

गाजीपुर के सभी छात्र छात्राये सावधान फिनो एयरटेल पेमेन्ट बैंक व पेटीएम बैंक में खाता न खोले

 

टीम आईबीएन न्यूजd339447e cb91 4947 bcaf aaa9f200790a

गाजीपुर : जिला समाज कल्याण अधिकारी, राम नगीना यादव ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखलऊ द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रों के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधित बैंक खातों को कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले जाने तथा शिक्षण संस्थाओं के स्तर से छात्रो को अपने आधार नंबर उक्त बैंको को खाते में सीडिंग की कार्यवाही न कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाना है कि वे अपने बैंक खाते कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले तथा अपने आधार नंबर को उनके बैंक खाता नंबर में सीडिंग न करायें।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *