Breaking News

ऐमी आलापुर प्रधान के भाई की सड़क किनारे खडी बोलेरो ले उड़े चोर

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ऐमी आलापुर के प्रधान राम जीत निषाद के भाई अमरजीत निषाद की ऐमी रसूलाबाद मार्ग के किनारे खड़ी बोलेरो संख्या UP42 Z 9116 शनिवार की रात अज्ञात चोर ले उड़े। प्रधान का कहना है कि परिवार के अधिकांश सदस्य तारुन थाना क्षेत्र के बरेहटा खलवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में गये थे।

रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्य उक्त वाहन से वापस लौटे थे। उनका कहना है परिवार के सदस्य रात 12 बजे तक जाग रहे थे।इसके बाद सब सो गये तभी यह घटना हुई।सुबह बोलेरो चोरी होने की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो सभी लोग अवाक रह गये।प्रधान का कहना है प्रकरण की सूचना उन्होंने इलाक़ाई पुलिस को लिखित दे दिया है। महराजगंज पुलिस गायब वाहन के सुरागरसी में लगी हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *