Breaking News

बस्ती में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र के नरायणपुर से बभनान रोड के गौरा गोसाई के पास बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 50 हजार के इनामी व मुनीम लूट कांड का मुख्य आरोपी दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र और स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी मनोज राय को भी गोली लगी है। गनीमत रही कि गोली इंस्पेक्टर के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे वह सुरक्षित हैं। इस दौरान एक पिस्टल, तीन खोखा, दो कारतूस बरामद किया गया।

 

घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़ा गया बदमाश पिछले दिनों हुए शराब दुकान के मुनीम को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूट का मुख्य अभियुक्त है। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *