Breaking News

अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने की आराधना 

#रिपोर्ट : फणीन्द्र कुमार मिश्र

Ibn24×7news

महराजगंज

हिन्दू आस्था के पवित्र पर्व छठ के कठिन व्रत का पहला पड़ाव आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पूरे आस्था के साथ पूरे निचलौल तहसील क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर पूरा किया गया। इस अवसर पर अलौकिक सुन्दरता से सजाए गये छ्ठ घाटों की छटा मनको मोहित कर रही थी।

IMG 20221030 WA0029बताते चले कि विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ बड़े, बूढ़े, बच्चे अपने -अपने पारंपरिक परिधान में उत्सव रूपी माहौल को गौरवशाली बनाते हुए प्रसन्न मुद्रा मे एक दूसरे से स्नेह समन्वय के साथ सहयोग किये।

IMG 20221030 WA0084

छठ माता की यह अनुपम छटा क्षेत्र के सात पाँच पुल, बूढ़ाडीह, अरदौना, बलही खोर, जहदा,कटहरी,विसोखोर, सोहट, कमता, दुर्गवालिया शीतलापुर,हेवती,सेखुई बाजार व पड़री कला गांवों सहित कस्बा महराजगंज,निचलौल,सिसवा बाजार के छठ घाटों पर देखने को मिली ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *