Breaking News

टप्पे बाजों से रहे सावधान पुलिस वर्दी पहन कर करती है चेकिंग बिना वर्दी पहने नहीं- एस एस पी

IMG 20220830 WA0088

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। जनपद में आए दिन टप्पे बाजी जैसी घटनाएं भोले भाले आम जनमानस के साथ होती रहती है आम जनमानस को ऐसे टप्पे बाजो से सावधान रहने का एसएसपी ने किया अपील। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने गोरखपुर में आने वाले हर आम जनमानस से अपील किया है कि कहीं भी पुलिस की चेकिंग सादी वर्दी में नहीं की जाती है जब भी किसी प्रकार की चेकिंग पुलिस के द्वारा की जाती है तो सभी पुलिस के जवान वर्दी में ही चेकिंग का कार्य करते हैं किसी के बहकावे में कोई भी व्यक्ति ना आए अगर कोई भी व्यक्ति सादे कपड़े में कहीं भी चेकिंग करते हुए दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें जिसके खिलाफ गोरखपुर की पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर जैसे धाराओं में निरुद्ध करते हुए जेल भेजने का कार्य करेगी ऐसी टप्पे बाजो से सावधान रहें और तत्काल पुलिस को सूचना देकर पुलिस की मदद करने का कार्य करें जिससे भोली भाली जनता को ऐसे टप्पे बाजो से बचाया जा सके टप्पे बाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *