Breaking News
IMG 20211201 180342

पुआल रखने के विवाद में हुयी मारपीट के दौरान एक महिला की हुयी मौत व तीन अन्य घायल

Ibn न्यूज़ टीम
सिंदुरिया महराजगंज
पुआल रखने को लेकर सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवल में दो पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई इसमें एक महिला व उसकी चार बेटियां घायल हो गईं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

IMG 20211201 180342

मिली जानकारी के अनुसार सोनवल निवासी अर्जुन यादव खलिहान में पुआल रख रहे थे। पुआल रखने को लेकर उनके पट्टीदार की लड़की से उनकी कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट हो गई। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया लेकिन शाम को घर आने के बाद दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना से इंद्रावती पत्नी गोविन्द यादव (50) के अलावा उनकी तीन बेटियां रीना (23), सरस्वती(18), विमला (16) व रेशमा (14)घायल हो गईं।

IMG 20211201 180316

सूचना पर सिन्दुरिया पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने इंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत एसओ राम कृष्ण यादव ने बताया कि कल देर शाम को पुआल रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन घयाल हैं। 126/21,323,504,304 धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *