Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 18 at 20.15.52

कई अफसरों पर जल्द हो सकता है केस, जांच टीम को मिले अहम सुराग

 

अमन सिंह, क्राइम रिपोर्टर

अवैध बालू खनन में नपे कई अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला जल्द दर्ज हो सकता है। इन अफसरों की संपत्तियों की छानबीन में जांच टीम को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। ठोस सबूत मिलने पर ऐसे अफसरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

कई एजेंसियों से जुटाई गई है जानकारी
बालू के अवैध खनन या परिवहन में संलिप्त पाए जाने के बाद 41 अधिकारियों को फील्ड से हटाते हुए उनपर कार्रवाई की गई है। दो-तीन को छोड़ बाकी सभी को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के साथ इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

चूंकी बालू के अवैध खनन में करोड़ों-अरबों का खेल है, लिहाजा इन अफसरों द्वारा भी मोटी कमाई की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए इनकी संपत्ति की जांच कराई जा रही है। जांच के लिए ईओयू के अधिकारियों ने कई एजेंसियों से कागजात जुटाए हैं। आयकर विभाग से भी दागी अफसरों के संबंध में जानकारी ली गई हैं। आयकर रिटर्न का लेखा-जोखा लेने के बाद कई बिंदुओं पर उसका आकलन किया जा रहा है।

शिकंजे में आएंगे कई अफसर
संपत्ति की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह टीम आयकर रिटर्न, सालाना दी जानेवाली संपत्ति विवरणी, बैंक खातों से हुई लेनदेन और वास्तविक अचल संपत्तियों को लेकर छानबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कई अधिकारी ऐसे हैं जिनकी संपत्तियां उनके आय से अधिक प्रतीत हो रही है।

ऐसे अधिकारियों द्वारा दी गई संपत्ति विवरणी की बारीकी से तहकीकत की जा रही है। पत्नी, बच्चों के नाम पर बनाई गई संपत्ति या बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। इनकी आय के क्या स्रोत हैं, आधिकारिक तौर पर आय के जो स्रोत दिखाए गए हैं वह वास्तव में है या सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है।

ऐसे कई बिंदुओं पर छानबीन जारी है। बताया जाता है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं उनके खिलाफ जल्द अगली कार्रवाई हो सकती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *