Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 18 at 20.15.51

पटना के कंकड़बाग थाना की सूझबूझ से बड़ी वारदात होने से टला

 

अमन सिंह क्राइम रिपोर्टर

 

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी लगातार अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गनीमत रही कि पुलिस की सूझबूझ से अपराधी इस बार घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत एक निजी मिठाई दुकान का है। यहां दो अपराधी दुकान के अंदर प्रवेश करता है ,कुछ देर इधर उधर करने के बाद मिठाई का ऑर्डर करता है ,दुकान में कुछ लोगों की भीड़ रहने की वजह से अपराधी मौका का इंतजार करता है। इस दौरान बदमाश के कमर से अचानक पिस्टल गिर जाता है।

दुकानदार माजरा समझ जाता है, और गुप्त रूप से सूचना पुलिस को देता है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दुकान में पहुंचकर अपारधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि पूछताछ में शातिर अपराधीयों ने पहले तो पुलिस को खुब घुमाया। लेकिन अंत में दोनों अपना मंसूबा बता देता है। पकड़े गए दोनों युवक इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोनू और रंजन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों युवक से पूछताछ कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *