Breaking News
IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन)

अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर अंग्रेजी शराब को तस्करी करते थे सब

मीरजापुर। थाना अहरौरा व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 18 मई दिन सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम हिनौता स्थित लखनीयादरी मार्ग के पास सघन चेकिंग कर एक साथ आ रही 3 चार पहिया वाहनों (अंकित वाहन संख्याः BR01JH6716, JH01GK3675 व JH01FP4881) सवार तीन अभियुक्त सुरज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी हितनपुर थाना शाहपुर जनपद पटना बिहार, आकाश कुमार पुत्र भगवान चौरसिया निवासी दिघवारा थाना दिघवारा जनपद सारण बिहार व विकास कुमार पुत्र रामाशीष राव निवासी अस्ता थाना थरथरी जनपद नालन्दा, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

बरामद वाहनों की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त 3 वाहनों से कुल 1075 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 318(3), 319(2) 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार जेल भेज दिया गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

पुलिस के विवरण पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि तीनों कारों के नम्बर प्लेट को बदलकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को वाहन में छिपाकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करने का इरादा था। अवैध शराब को उक्त तीनों वाहनों में हम लोगो द्वारा छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया ।

बरामदगी विवरण

वाहन संख्या- BR01JH6716 से- ब्लैण्डर प्राईड ब्लैक 144 बोतल (750ml) व डार्क ब्लैक 110 बोतल (180ml)

वाहन संख्या- JH01GK3675 से- रायल स्टैग 254 बोतल (750ml) व डार्क ब्लैक 175 बोतल (180ml)

वाहन संख्या- JH01FP488 से- मैजिक मुवमेन्ट रेड 60 बोतल (750ml), मैजिक मुवमेन्ट ग्रिन 60 बोतल (750ml) मैजिक मुवमेन्ट जामुन 06 बोतल (750ml) व डार्क ब्लु 200 बोतल (180ml)

03 चार पहिया वाहन (अंकित वाहन संख्याः BR01JH6716, JH01GK3675 व JH01FP4881)। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस/एसओजी मय पुलिस टीम।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0000

विकसित भारत-2047 के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक:पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद::केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री …