Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 27 at 13.53.34

अयोध्या में लगातार बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

27/07/2021 अयोध्या । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर दो दिनों से तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को यह खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। सरयू में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और पिछले सालों में बाढ़ की चपेट में आने वाले सदर और रुदौली तहसीलों के करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज कर दी गई है।

बाढ़ प्रखंड के सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की ओर से जिला प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में बोई गई फसल भी सरयू नदी के जलस्तर के बढ़ने के वजह से खतरे में है। हालांकि प्रशासन ने तैयारियां पहले से ही कर रखी हैं, लेकिन बावजूद इसके निचले इलाकों में बाढ़ के पानी के घुसने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट हो चुका है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को ऊपर और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *