Breaking News

खाद्य निरीक्षको की सक्रियता सिर्फ कागजों पर

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️होटलों व ठेलो पर बिक रही बीमारियां

27/07/2021 मवई अयोध्या – सरकार आम जन मानस की सेहत की हिफाज़त के लिए गांवो में जन स्वास्थ्य रक्षक व स्वास्थ्य कर्ता और खाद्य निरीक्षक की नियुक्तियां किए हुए हैं, ताकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों होटलों व दुकानों पर खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण करने वाले तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके,लेकिन इस कार्य की देख रेख़ व निगरानी जिन कर्मचारियों पर है उनकी सारी सरगर्मियां अदृश्य बनकर कागजों पर सिमट कर रह गई है।

 

इसका जीता जागता नजारा होटलों व मिठाइयों के विक्रेता और ठेलो पर खुले आम खाद्य पदार्थ बेचकर जनता को घातक बीमारियां बेच रहे हैं। ब्लॉक मवई के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थित खाद्य पदार्थ और चाय की दुकानों पर यह हाल देखा जा सकता है। ब्लॉक मवई के प्रमुख चौराहों पर इस्थित चाय पाने के कई होटलों पर खाने पीने की वस्तुओं में मिलावट व अव्यवस्थित रख रखाव के चलते स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों की आशंका बनी रहती है।

 

जानकारी के अनुसार होटल मालिक मिठाइयों को बनाकर बची हुई मिठाई को चशनी में डालकर फिर से उसे रंग रोगन लगाकर एक नया रूप दे देते हैं। साथ ही स्वास्थ्य के लिए आहित कर रंगो को भी मिठाइयों में प्रयोग करते हैं। इसी प्रकार ब्लॉक मवई के अन्तर्गत आने वाले अनेक चौराहों पर सड़कों के किनारे स्थित चाय पान के होटलों पर भी खाद्य पदार्थो में मिलावट कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

इन पदार्थो को सुरक्षित रख रखाव न कर खुले में रखकर बेचा जा रहा है। बरसात का मौसम में दूषित मक्खियां इन पर भिनभिनाते रहती है। ब्लॉक के दूसरे छोर बाबा बाज़ार में स्थित होटलों, ठेलो पर भी खाने पीने वाले पदार्थो में मिलावट वाली वस्तुएं बिक रही है। अगर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर न गया तो लोगों के स्वास्थ्य के साथ इसी तरह खिलवाड़ चलता रहेगा। आखिर क्यों नहीं खुल रही अधिकारियों की नींद।। ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख चौराहे मवई, मवई चौराहा,फिजा नगर,नेवरा,संदवा, बाबा बाज़ार, उमा पुर आदि।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *