Breaking News

देवरिया – सीडीओ ने किया विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया एवं चैनपुर मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश चन्द्र

देवरिया, (सू0वि0) 05 अगस्त। आज मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम मे विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया एवं चैनपुर मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल देवरिया, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत रामपुर गौनरिया में ध्वजारोहण हेतु अब तक स्थल विकसित नही होने एवं कार्य धीमी गति से कराये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक जय प्रकाश को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये शासन के निर्देश के क्रम मे 10 अगस्त, 2022 के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत चैनपुर में ध्वजारोहण बनाये जा रहे स्थल का निरीक्षण किया गया। स्थल की चौड़ाई कम पाये जाने पर सम्बन्धित को निर्देश दिये गये चौड़ाई को बढाते हुए कार्य को पूर्ण कर लिया जाये।
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड बैतालपुर मे सभी चयनित अमृत सरोवर को दिनांक 10 अगस्त 2022 के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं प्रत्येक अमृत सरोवर का निरीक्षण स्वयं करते हुए आख्या को अपलोड करें।
प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *