Breaking News

फरीदाबाद – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अमृता अस्पताल किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को ग्रेटर फरीदाबाद में बने अम्मा हॉस्पिटल/अमृता अस्पताल का निरीक्षण किया। आपकों बता दें अमृता अस्पताल में आगामी 24 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले हरियाणा के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने आज अस्पताल का दौरा किया है। परिवहन मंत्री शर्मा ने इस मौके पर अम्मा के नाम से विख्यात आध्यात्मिक माता अमृता अमृतानंदमयी देवी के दर्शन किए और आगामी आयोजित होने वाले प्रोग्राम में सरकार द्वारा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल शुरू होने के बाद सिटी बस बस सर्विस के रूट भी तय किए जाएंगे। ताकि मरीजों को अस्पताल आने जाने में दिक्कत ना हो।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *