Breaking News

देवरिया – कलयुग में मुक्ति मिलने का साधन भागवत कथा::राघवेंद्र शास्त्री



Ibn news देवब्रत दीक्षित
जनपद के सलेमपुर विकास खंड के पकड़ी ओझा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार की रात केरल से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी ने कहा भगवान के वाग्मयी अवतार ही श्रीमद् भागवत कथा है। भागवत कथा ही कलयुग में मुक्ति का साधन है।
श्री शास्त्री जी ने कहा कि शास्त्रों का अध्ययन या श्रवण से मनुष्य का विचार बदलता है। वर्तमान समय में हर व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से दुखी ही रहता है। हर आदर्श जीवन एक आदर्श देश का प्रतिनिधित्व करता है। क्योंकि समझ से ही समाज बनता है भारत देश ज्ञानी और गुरुओं का देश है और यह तभी संभव होता है। जब हम समय-समय पर भागवत कथा का श्रवण करते हैं। राजा परीक्षित को माध्यम बनाकर संपूर्ण मानव जगत का बौद्धिक नैतिक एवं आध्यात्मिक लाभ भागवत से ही प्राप्त होता है। जीवन में एक गुरु अवश्य होना चाहिए गुरु केवल मार्गदर्शन नहीं करता बल्कि हमारे भीतर के अहंकार को भी दूर करता है। सुखदेव जैसा गुरु एवं राजा परीक्षित जैसा आज्ञाकारी शिष्य इन दोनों का समागम ही भागवत कथा का उद्भव है। गुरु को ज्ञानी होना चाहिए और शिष्य को जिज्ञासु होना चाहिए।
कथा श्रवण करते समय इस दौरान मुख्य श्रोता गंगा शरण पाठक व राम चीनी देवी,अरविंद पाठक, पुनित पाठक, ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू इत्यादि शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *