Breaking News
IMG 20220410 171543

सऊदी अरब में कार्य कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Ibn24×7news
परतावल महराजगंज
सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे 23 वर्षीय युवक की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बताते चले कि परतावल ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी नसीम पुत्र साबिर अली 6 महीने पहले सऊदी अरब के दम्माम शहर में रहकर अपने चाचा के साथ काम कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 9 बजे नसीम कार से कही जा रहे थे , सिग्नल पर उनकी गाड़ी खड़ी थी तब पीछे से आरहे तेज रफ्तार की कार ने टक्कर मार दिया और नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए जिस से उनकी मौत हो गई ।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।मिली जानकारी के अनुसार मृतक नसीम के चाचा कासिम अली उनके साथ सऊदी में ही रहते हैं नसीम को सऊदी अरब में ही सुपुर्द ए खाक किया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *